0 खेल प्रतियोगिता शरीर को स्वास्थ्य रखती है: पुलिस अधीक्षक
कोंच-उरई। कोंच कस्बे के महेशपुरा रोड पर स्थित सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ जालौन के पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने कार्यक्रम को एक नयी दिशा देकर आरम्भ किया जिसमें खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह व शिविर अतिथि रहे जिला पंचायत सदस्य कैलिया कृष्णपाल सिंह महान्त पूर्व ब्लाॅक प्रमुख चन्द्रपाल सिंह निरंजन कोंच सी.ओ. अवधेश कुमार के अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक श्याम नारायण हूंका ने की। वही कार्यक्रम के सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पुलिस कप्तान डाॅ. राकेश सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्चना की और मिशाल जलाकर व पक्ष उड़ाकर कार्यक्रम आरम्भ किया गया। जिसमें बी.एस.सी. प्रथम व तृतीय वर्ष के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एस.सी. तृतीय ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये प्रतिद्धन्दी टीम के सामने 99 रन का लक्ष्य रखा जिसमें बी.एस.सी. प्रथम मात्र 72 रन पर ही सिमट गयी जिसमें बी.एस.सी. तृतीय को जीता घोषित कर दिया गया। वही और कई कार्यक्रम जैसे लम्बीकूद, गोला फेंक, खो.खो. कबड्डी के अलावा कई खेल प्रतियोगिता शुरु हो गयी जो कि 12 नवम्बर से 14 नवम्बर तक इस महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पुलिस कप्तान ने कहा है कि खेल प्रतयागिता बच्चों के प्रतिभाग से एक मुकाम हासिल करता है और खेल प्रतियोगिता से शरीर स्वास्थ्य रहता है। खेल प्रतियोगिता से बच्चों के साथ युवा लोग भी सीख ले। वही कार्यक्रम का संचालन डाॅ. मृदुल दाॅतरे ने किया। इस दौरान आशुतोष हूंका कन्हैया नीखर बृजेन्द्र कुमार कदीम खाॅ विवके बाबू जी धीरज आदि के अलावा कई लोग मौजूद रहे।






Leave a comment