कोंच-उरई। इस समय अफवाहो का बाजार चल रहा गर्म लोग सोच समझकर निर्णय लें किसी भी अफवाहे में न आये कोई जानकारी मिले तो उसकी हकीकत जानने के बाद ही कदम उठाये। उक्त बात कहीं किराना व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष व टाटा नमक के कोंच तसील डिस्ट्रीव्यूटर संदीप अग्रवाल ने। उन्होंन आम नागरिको व अपने ग्राहको से अपील करते हुये कहा नमक को लेकर जो रुमर फैलाया गया है पूर्णता शरारती तत्वो का प्लान था। नामक पर कोई महंगाई नहीं है चूंकि मैं स्वयं टाटा नमक का तहसील डिस्ट्रीव्यूटर हूँ इसलिये मैं वचन दे रहा हँू कि नमक पर कोई महंगाई नहीं पुराने रेटो पर ही नमक की बिक्री हो रही है। साथ ही ये भी बताना चाहूँगा कि ऐसी तमाम अफवाहे फैल सकती है पर लोग अफवाहो में न आये।






Leave a comment