cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। नोट बंदी से उत्पन्न झंझावात का एक परिवार शिकार हो गया। माधौगढ़ क्षेत्र में ग्राम खितौली निवासी झुंडनलाल गंभीर रूप से बीमार थे जिनका खाता इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की सरावन शाखा में था। पैसा निकलवाने के लिए वे दिन भर शाखा के बाहर खड़े रहे। लेकिन ब्रांच मैनेजर नही पसीजा। आरोप है कि उन्होंने कैश की उपलब्धता के बावजूद उसकी निकासी नही की जिससे अगले दिन झुंडनलाल की मौत हो गई। झुंडनलाल की तीन नाबालिक संतानें हैं जिससे उनकी आकस्मिक मौत हो गई। शिकायत आने पर एसडीएम माधौगढ़ सुरेश सोनी ने नायब तहसीलदार और लेखपाल प्रदीप निरंजन को थानाध्यक्ष गोहन जाकिर हुसैन के साथ मौके पर भेजा।

Leave a comment