cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कालपी में बेचने के लिए 10 लीटर कच्ची शराब ले जा रहा बेचारा नौजवान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जाता है कि सोमवार को कोतवाल ईश्वर सिंह और उपनिरीक्षक रमेश यादव को कालपी गुलौली रोड पर गस्त करते समय एक संदिग्ध युवक जाते दिखाई दिया। इस पर उन्होंने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। रायड़ दिवारा निवासी छोटे बाबू नाम के इस युवक से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की और आबकारी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

Leave a comment

Recent posts