कोंच-उरई। सपा युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव के पुन: युवजन सभा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। उनकी ताजपोशी पर कोंच नगर मिठाई बांटी गई, एलएसएस जुझारपुरा परिसर में सपा के विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि युवजन सभा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ को दोबारा पद का दायित्व मिलने से पार्टी के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी की युवा विंग पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट कर जिले की तीनों सीटें सपा की झोली में डालने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इस अवसर पर सतीश परिहार सामी, जेपी वर्मा, आमिर मंसूरी, गौरीशंकर, मंत्री धनौरा, साकिर मंसूरी, राघवेंद्र यादव, समीर मंसूरी, इरफान मंसूरी, आफताब कुरैशी, आदित्य पटेल, भानु वर्मा, मुकुल श्रीवास्तव, विल्लू वर्मा, वीरू नामदेव आदि मौजूद रहे।







Leave a comment