konch1
0 ईद मीलादुन्नवी के रूप में मना पैगम्बर मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश
कोंच-उरई। इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर नगर में निकाला गया जुलूसे मोहम्मदी देखने लायक था, भारी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने इसमें शिरकत की। जुलूस के सदर अब्दुल समदखां लंबरदार को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। तमाम हिंदू भाइयों की शिरकत ने कोंच के सांम्प्रदायिक सौहार्द को और भी पुख्ता करने का काम किया। जुलूस के दौरान जगह जगह लंगर लुटाये गये, तमाम चैराहों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
ईद मीलादुन्नवी के मौके पर मुस्लिम बंधुओं ने जोशो खरोश के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला, सदर ईदगाह अब्दुल समदखां लंबरदार को बतौर जुलूसे सदर लोगों ने पगड़ी बांध कर सम्मानित किया और उनकी सदारत में जुलूस आगे चला। जुलूस की व्यवस्था में लगी तंजीम गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के प्रबंधक हामिद हुसैन कादरी की देखरेख में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थायें करने में जुटे थे। उधर, अंसारी विरादरी के अध्यkonch2क्ष शकील अंसारी की अगुवाई में रहीस, रिजवान, शादाब, जिहाद, दिलशाद, मजहर आदि जुलूस में शरीक हुये। राईन कमेटी के अध्यक्ष वारिस राईन के साथ हाजी मेंहदी, रशीद मैंबर, शमसू, अब्दुल कादरी, मोहम्मद अफसर, गुलाम राईन, मोहम्मद आरिफ, शहजाद, बल्लू, मोहम्मद, हासिफ राईन आदि खेरा चैराहा और बाजार के लोग अलग अलग खेमों में जुलूस की रौनक बढा रहे थे। जरा बाले वकील साहब के पास स्थित मस्जिद जीनतुल इस्लाम पर पहुंचे जुलूस का पूर्व बार संघ अध्यक्ष पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव, सज्जादानशीं आस्ताना-ए-कलंदरिया आरिफअली शाह, शहर काजी बशीरउद्दीन, मुश्ताक अली एडवोकेट, हाफिज अताउल्लाखां गौरी, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रियाशरण नगाइच, विधायक प्रतिनिधि हरिश्चंद्र तिवारी, सभासद महावीर यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम, बसपा प्रत्याशी गिरीश अवस्थी, हाजी सेठ नसरूल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, konch3हाजी आफाक राईन, रहम इलाही कुरैशी, हाजी हुसैन, हबीब कुरैशी, मन्नू पेंटर, नन्नू कुरैशी, मंसूर अली चच्चा, मुन्ना मंत्री, हाफिज अल्लारक्खा, मोहम्मद हबीब मंसूरी, प्यार मोहम्मद लंबरदार, नूरहसन पप्पू, साबिर, सईद अहमद खन्ना, नासिर बोस, शमसुद्दीन मंसूरी सहित तमाम लोगों ने जुलूस का इस्तकबाल कर बाकायदा जुलूस का आगाज किया।
एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने हरी झंडी दिखा कर जुलूस रवाना किया, सीओ एके शुक्ल, संतलाल अग्रवाल, गुफरान अहमद आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। नईबस्ती तिराहा पर नूरहसन पप्पू के नेतृत्व में राजू टैण्टबाले, रानू मंसूरी, जावेद मंसूरी, बल्लू, शानू, जीशान, बट्टू, रहीस, गुड्डू, जायद आदि युवाओं ने जुलूस का जोरदार इस्तकबाल किया। इसके बाद रामगंज के मुहाने से सर्राफा बाजार, मानिक चैक, लवली तिराहा, स्टेट बैंक, होकर जुलूस नासिर पैलेस होते हुये अपने निर्धारित रूट पर आगे बढा जहां रास्ते भर तमाम लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। कोतवाल देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, एसएसआई अजय कुमार सिंह, दरोगा जयवीर सिंह, रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, संजीव यादव, उदयपाल सिंह, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, विनोदकुमार त्रिपाठी, कैलिया तथा नदीगांव से भी दरोगाओं को भारी पुलिस बल के साथ बुलाया गया था जो पीएसी के साथ सुरक्षा में लगे रहे।

Leave a comment