12orai06उरई। समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए भाजपा ने सोमवार को लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव बादाम सिंह कुशवाहा को कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में शामिल कर लिया।
गांधी मार्केट स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में हुए एक समारोह में अध्यक्ष उदयन पालीवाल ने उन्हें और उनके साथियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इनमें कुशवाहा नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष ओपी कुशवाहा, लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता, लोहिया वाहिनी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप चमेड़, विधानसभा क्षेत्र महासचिव अनिल पटेल, नगर अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा, पूर्व प्रधान राधेलाल सींगपुरा सहित तीन दर्जन कार्यकर्ता शामिल थे।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रमुख नेताओं में रामू निरंजन, रामजी राजावत, चै. शंभूदयाल, लक्ष्मण दास बाबानी आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a comment