उरई। भारतीय किसान संघ की एक बैठक स्थानीय गल्ला मंडी परिसर में आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग प्रशासन से की गई।
भारतीय किसान संघ की एक बैठक स्थानीय गल्ला मंडी परिसर में प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चैहान की अध्यक्षता में संपन्न की गई। जिसमें प्रशासनप से मांग करते हुए कहा गया कि दैवीय आपदा से पीड़ित जिन किसानों को अभी तक मुआवजे की धनराशि नहीं मिली है अथवा किसानों को फसल बीमा क्लेम नहीं मिला है उन्हें जल्द ही बीमास क्लेम दिलाया जाए। इसके अलावा अन्ना पशु भी किसानों के खेतों में घुसकर उनका नुकसान कर रहे हैं। इसलिए इसका कोई स्थाई समाधान निकाला जाए। तो वहीं, उरई, जालौन रोड पर फोर लाइन के निर्माण के चलते सड़क किनारे उड़ रही धूल से किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। इसलिए इसका भी समाधान निकाला जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष सुभाष द्विवेदी, महामंत्री शिराज सिंह निरंजन, पुष्पेंद्र दूरबार, कृपाशंकर, विनम्र पांचाल, मनीष निरंजन, प्रयाग नारायण कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent posts