उरई। मूक बधिर महिला को गांव के ही एक युवक ने उस समय बुरी नीयत से दबोच लिया जब वह शौंच क्रिया के लिए गई थी। महिला ने उससे गुत्थम-गुत्था होकर किसी तरह अपने को बचाया और मौके से भागी। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने भी इस घटना को देखा जिससे उसके पति को अवगत कराये जाने पर पति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर जानकारी दी। आरोपी युवक शिवेंद्र सिंह अभी पकड़ा नही गया। कुठौंद एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Recent posts