20orai01उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में चोरों का हौसला बुलंद है। जोल्हूपुर-मदारीपुर रोड पर खड़ी डीसीएम गाड़ी के दोनों पहिए रात में खोलकर उन्होंने इस बात को साबित कर दिया।
दमरास में संजू कुमार गुप्ता की मैक्स पिकप गाड़ी रोजाना उनके घर के सामने सड़क पर खड़ी होती थी। जिस पर रात में भी आवागमन बना रहता है। दूसरे रात में बाजार और गांव की रखवाली के लिए स्थानीय व्यापारियों ने एक चैकीदार भी मुकर्रर कर लिया है। इसके बावजूद बेखौफ चोरों ने रात में किसी समय उनकी मैक्स पिकप के दोनों पिछले पहिए उतार लिए। सुबह जागने पर जब उन्होंने चोरी देखी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

Leave a Reply

Recent posts