उरई। बुंदेलखंड में रोजगार के अवसरों के सृजन और लोगों के आर्थिक उत्थान का बीड़ा उठाते हुए जानी-मानी संस्था नोयडा लोकमंच ने बुंदेलखंड लोकमंच ट्रस्ट का गठन कराया है। इस ट्रस्ट के माध्यम् से यहां के युवाओं के लिए विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उनके उज्जवल भविष्य हेतु रोजगार परख सलाह, रीडिंग रूम व्यवस्था व दक्ष विशेषज्ञों के पैनल से काउंसलिंग की गतिविधियां संचालित की जायेगीं।
इस क्रम में 3 फरवरी को अपरान्ह डेढ़ बजे झांसी रोड पर लक्ष्मी मंदिर के सामने रामानुज वाटिका में कौशल विकास प्रशिक्षण इकाई का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व सचिव सुशील चंद्र त्रिपाठी व शंकर अग्रवाल उत्साहवर्द्धन के लिए उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रमों की श्रंखला में 4 फरवरी से 10 फरवरी तक रामकथा का भव्य आयोजन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। इसके साथ ही प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं भी दी जायेगीं। यह सेवाएं इन्टैक, भारत विकास परिषद, कुलश्रेष्ठ कैंसर ट्रस्ट, डाॅ. संजय सिजरिया, लायन्स क्लब व रोटरी क्लब द्वारा दी जायेंगी। उपचारक गिरीश शुक्ला द्वारा एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में 4 फरवरी से 10 फरवरी तक असाध्य रोगों का उपचार किया जायेगा। साथ ही योगाचार्य डाॅ. गोविंद नारायण द्वारा योग प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।
इस अवसर पर डाॅ. राजेंद्र पुरवार के अलावा न्यासी रामदास गुप्ता, राधेरमण पुरवार, संतोष माहेश्वरी, डाॅ. गोविंद नारायण तिवारी व महेश सक्सेना आदि भी उपस्थित रहे।







Leave a comment