कोंच-उरई। विधानसभा चुनाव के दौरान अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिये लोकल पुलिस कस्बे के बाजारों और गली कूचों में गश्त कर रही है। प्रशासन द्वारा लगातार इस बात पर निगाहें रखीं जा रहीं हैं कि चुनाव दौरान गड़बड़ी फैलाने बालों पर शिकंजा कसा जा सके और आम आदमी खुद को महफूज समझ सके।
आगामी 23 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिये यहां वोट डाले जानें हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है सो सबसे ज्यादा लोड पुलिस पर ही है। सीओ नवीन कुमार नायक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नगर के विभिन्न इलाकों में चहलकदमी करके यह जताने की कोशिश की कि गुंडों मवालियों को पूंछ नहीं हिलाने दी जायेगी। एसएसआई अजयकुमार सिंह के नेतृत्व में सागर चैकी इंचार्ज रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, खेड़ा चैकी इंचार्ज जयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मेन रोड के अलावा गलियों और कूचों में भी घूमे।







Leave a comment