जालौन-उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाॅक इकाई कुठौंद एवं जालौन के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी सोमवार को स्थानीय पुराने बस स्टैंड पर सायं साढ़े 6 बजे से ‘दीपदान: हमारा वोट, हमारा भविष्य’ को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिलाधिकारी एवं चुनाव पर्यवेक्षक भी उपस्थित होकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। यह जानकारी धर्मेंद्र सिंह चैहान एवं राकेश निरंजन ने संयुक्त रूप से दी है।
उधर, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दिव्यांग भी पीछे नहीं हैं। 14 फरवरी मंगलवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रातः 10 बजे से दिव्यांगों की एक रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली जाएगी। उक्त दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली में तहसील क्षेत्र के दिव्यांग भाग लेंगे। यह जानकारी वरिष्ठ समाजसेवी देवीदयाल वर्मा ने दी है।

Leave a Reply

Recent posts