जालौन-उरई। नहरें फुल गेज से न आने से किसान परेशान हैं। जालौन माइनर में फुल गेज से पानी न आने से किसानों की गेंहू की फसल सूखने की कगार पर है। किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द ही उक्त समस्या का निदान किए जाने की मांग की।
तहसील क्षेत्र के ग्राम खनुआं निवासी किसान ब्रजेश उदैनियां, श्यामसुंदर श्रीवास्तव कैंथ, विजय शर्मा छिरिया सलेमपुर, गोपाल चचैंदिया सुढ़ार, गौरव गुर्जर आदि ने जिलाधिकारी संदीप कौर से मांग करते हुए कहा कि नहरें तो रविवार से शुरू हो गई हैं। लेकिन नहरें फुलगेज से न आने से किसान अपनी गेंहू की फसल में पानी नहीं लगा पा रहे हैं। जिससे उनकी गेंहू की फसल सूखने की कगार पर है। इसलिए किसानों की समस्याओं को देखते हुए नहरों को फुलगेज से चलावाया जाए ताकि किसानों की फसल खराब होने से बच सके।

Leave a Reply

Recent posts