21orai03 21orai04उरई। भय मुक्त चुनाव के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर की मुख्य सड़कों पर पुलिस ने बाहर से आये बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इसका मकसद अराजक तत्वों को सख्त संदेश देना था। तांकि वे मतदान में गड़बड़ी फैलाने का कोई दुस्साहस न कर सकें।
शहर कोतवाल संजय गुप्ता ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। मार्च में पुलिस के अलावा महिला थानाध्यक्ष रजनी मिश्रा, रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी और हरियाणा रिजर्व पुलिस की टुकड़िया भी शामिल थीं। इस दौरान कोतवाल ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी इंतजाम मुकम्मल कर लिए गये हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को धमकाने वालों की किसी कीमत पर नही चलने दी जायेगी। ऐसे किसी भी शिकायत को पुलिस द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Recent posts