0 अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय, महामंत्री पर आमने सामने का मुकाबला होगा 20 को
कोंच-उरई। बारसंघ चुनाव में नाम वापिसी के बाद सिर्फ अध्यक्ष और महामंत्री पदों के लिये ही वोट डाले जायेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर से कई प्रत्याशियों के मैदान से हटने के बाद सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय जबकि महामंत्री पद पर आमने सामने का मुकाबला होगा, 20 मार्च को इन पदों के लिये वोट डाले जायेंगे।
बारसंघ चुनाव में बुधवार को नाम वापिसी के दिन चुनाव अधिकारियों ब्रजेश मिश्रा, लालजी सिंह गुर्जर, कमलेश चोपड़ा, वीरेन्द्र जाटव, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, संजीव तिवारी व राजेन्द्रसिंह निरंजन के समक्ष समय समाप्त होने तक अध्यक्ष पद का कोई भी उम्मीदवार हटने को राजी नहीं हुआ लिहाजा राकेश तिवारी, हल्केसिंह बघेल और अमरबाबू पाठक के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। महामंत्री पद पर से विनोद कुमार निरंजन और संतोष नायक चुनाव मैदान से हट गये हैं लेकिन इस पद पर निर्विरोध निर्वाचन फिर भी नहीं हो सका, अब राघवेन्द्र आनंद विदुआ और कुंवर रामबाबू निरंजन के बीच सीधा मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से ओंकारनाथ पाठक व तेजराम जाटव द्वारानाम वापिस ले लेने के बाद योगेन्द्र अरूसिया निर्विरोध चुन लिये गये। उपाध्यक्ष के तीन पदों से नरेशचंद्र राजपूत, सुवीर निरंजन व राजेन्द्र निगम के नाम वापिस ले लेने के बाद दीपक मिश्रा व सुधीर दुवे निर्विरोध चुन लिये गये हैं। कोषाध्यक्ष पद पर भी दीपक मिश्रा की नाम वापिसी के बाद विनय कुमार गोयल निर्विरोध चुन लिये गये हैं। संयुक्त सचिव के पद पर भी आनंद कुमार द्विवेदी की नाम वापिसी से सुवीर निरंजन निर्विरोध चुन लिये गये हैं। सदस्य के सभी पदों पर नामांकन के दिन ही निर्विरोध चुनाव हो चुका है।

Leave a comment