उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में फौजी ढाबा के पास डम्फर की टक्कर लगने से घायल युवक ने गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
कुठौंद क्षेत्र के ही गांव देवनपुरवा का निवासी जितेंद्र प्रजापति (20वर्ष) पुत्र भगवान सिंह प्रजापति बुधवार को कुठौंद से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में उसे गांव की एक अधेड़ महिला मिल गई। अकेला होने की वजह से उसने महिला को भी अपनी बाइक पर बैठा लिया। आगे चलकर फौजी ढाबा के पास औरैया की ओर से आ रहे डम्फर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह और उसके साथ बैठी महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। जितेंद्र को कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से परिजन बेहतर इलाज के लिए कानपुर ले गये थे लेकिन अत्यधिक रक्त स्राव के कारण उसे कानपुर में भी नही बचाया जा सका। उसकी मौत की खबर आने के बाद पूरे देवनपुरवा गांव में मातम छा गया है।

Leave a Reply

Recent posts