उरई। राजनैतिक सुधारों के लिए लंबे समय से एकला चलो का मंत्र गुंजाते आगे बढ़ रहे सुप्रसिद्ध समाजसेवी जागेश्वर दयाल एक विकल ने सोमवार को फिर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
अपने ज्ञापन के माध्यम् से पेशेवर राजनैतिक दलों के लिए खतरे की घंटी बजाते हुए विकल ने आरोप लगाया है कि सभी राजनैतिक पार्टियां एक ही थैली की चटटी-बटटी हैं जिन्होंने लोकतंत्र की गरिमा और संवैधानिक मर्यादा को नष्ट किया है। ये संगठन माफिया, तस्कर और अपराधियों के संसद व विधानसभा में प्रवेश के उपकरण बन गये हैं। जिससे मंहगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी, हत्या, चोरी, डकैती, लूटपाट और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य की सेवाएं तक मुनाफाखोरो के हवाले करके इन पार्टियों ने आम आदमी के लिए अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया है। इसलिए देश और समाज को बचाने हेतु सभी राजनैतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रदद किया जाये और राष्ट्रपति का चुनाव सीधा आम मतदाताओं के जरिए कराकर यह पद सर्वोच्च कार्यकारी निकाय के रूप में स्थापित किया जाये।

Leave a Reply

Recent posts