0 परिवार संस्कार समिति ने आयोजित किया माता-पिता पूजन कार्यक्रम
0 बोले विज्ञान, स्वर्ग बसता है माता-पिता के चरणों में
कोंच-उरई। नगर की जानी मानी संस्था परिवार संस्कार समिति के तत्वाधान में यहां भुंजरया हनुमान मंदिर में माता-पिता पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दर्जन भर युगलों का पाद पूजन उनके बेटों-बहुओं ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में लोग अपने माता-पिता को भूलते जा रहे हैं और उन्हें अपने ऊपर बोझ मान कर उनकी उपेक्षा करते हैं। यही बजह है कि शहरी संस्कृति में वृद्घाश्रमों की उपादेयता बढती जा रही है। यह स्थिति ठीक नहीें है, माता-पिता ऐसे वट वृक्ष के समान होते हैं जो अपने बच्चों पर आने वाली मुसीबतों को अपने ऊपर लेकर उनकी रक्षा करते हैं। वे बच्चों को पाल पास कर इस काबिल बनाते हैं कि वे देश और समाज के लिये कुछ करने लायक बन सकें। उन्होंने मातृ देवो भवः, पितृ देवो भवः की अवधारणा को अंगीकार करने की महती आवश्यकता बताई।
संस्था पदाधिकारियों ने सबसे पहले अतिथियों तहसीलदार भूपाल सिंह, पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया, उनके पति और प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया आदि का स्वागत किया। सीरौठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुनिया में हर वस्तु प्राप्त की जा सकती है, केवल माता पिता को ही दोबारा हासिल नहीं किया जा सकता है। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद ही व्यक्ति को प्रगति के पथ पर ले जाता है, उनकी उपेक्षा या तिरस्कार करने वाला व्यक्ति हमेशा दुखी और आत्मग्लानि से भरा रहता है। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने अपने बुजुर्ग माता-पिता का पूजन कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान राजीव रेजा, केके यादव, सुनील लोहिया, डॉ. बाबूराम शर्मा, श्रीकांत गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, कमलेश चोपड़ा, अनिल लोहिया, चतुर्भुज चंदेरिया, गणेश सोनी, पवन झा, आनंद गिरवासिया, मृगेन्द्र अग्रवाल, डीके सोनी, अमित उपाध्याय, श्यामविहारी तीते, अनिल अग्रवाल, नृसिंह बुंदेला, प्रदीप गुप्ता, डॉ. नीता रेजा, संतोषी, अनीता सोनी, भावना, डॉ. सरोज लोहिया, मनीषा, इंदिरा सोनी, कृष्णा झा, रेखा आदि मौजूद रहे। संचालन संजय सिंघाल ने किया।

Leave a Reply

Recent posts