उरई। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगोई ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड कराई। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। कमियां नजर आने पर प्रतिसार निरीक्षक को सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित महिला बैरक का उदघाटन शिलापटट के अनावरण के साथ किया।
साप्ताहिक परेड में आज पुलिस अधीक्षक ने जवानों को फिटनेस बनाये रखने और साफ-सफाई पर मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि परेड से मुंह चुराने वाले पुलिस कर्मियों की सेहत में खोट आ जाते हैं। पुलिस का काम सेहत चुस्त-दुरुस्त रहे बिना सफलता पूर्वक नही किया जा सकता।
महिला बैरक का उदघाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसमें रहने वालीं सिपाहियों की सुविधा का पूरा ख्याल किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पुरुष और महिला सिपाहियों को सुविधा के मामले में बेफिक्र रखना चाहती है। जरूरी सुविधाएं होने पर ही पुलिस कर्मियों से बेहतर सेवा की आशा संभव है।

Leave a Reply

Recent posts