उरई। लूट की घटनाओं को लगातार अंजाम दे कर आतंक  का पर्याय बन चुके जेल में बंद तीन शातिर अपराधियों के ख़िलाफ़ जालौन कोतवाली  पुलिस ने गैंगस्टर की कारवाई की है ताकि वे आसानी से बाहर न निकाल सकें ।

जालौन कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक ब्रिजनेश यादव ने बताया कि पिछले दिनों लूट की वारदातें करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों राजेश सालाबाद , धीरज कुठौंद और सुनील ककरवई सिरसा को दबोचा गया था ।

तीनों पेशेवर अपराधी हैं जिनसे कई वारदातों का खुलासा पूंछतांछ में हुआ । जन सुरक्षा के लिए गंभीर  ख़तरा साबित हो रहे इन बदमाशों को लंबे समय तक जेल में रखने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के निर्देश पर इन पर गैंगस्टर लगा दिया गया है । इनके ख़िलाफ़ लूट से अर्जित चल अचल संपत्ति को कुर्क करने की भी कारवाई अमल में लायी जायेगी ।

 

Leave a comment

Recent posts