जालौन-उरई। 6 मुस्लिम जोड़ो ने निकाह कबूल कर एक दूजे का दामन थामा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सपा के नगर अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से दहेज और फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों पर लगाम लगाई जा सकती है।
हरिश्चंद पैलेस मे सोमवार को 6 मुस्लिम जोड़ो ने निकाह कबूल कर एक दूजे का दामन थामा। सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से फिजूल खर्चों को रोका जा सकता हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आबिद हमीद ने की संचालन डा. अब्दुल बारिस ने किया।

Leave a Reply

Recent posts