कोंच-उरई। संजीव कुमार निरंजन छहवीं बार जनता इंटर कॉलेज अकनीबा के प्रबंधक बने गये हैं, सभी पदों के लिये निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव अधिकारी अनुतराम और विभागीय पर्यवेक्षक उत्तमसिंह निरंजन की देखरेख में शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष सीताशरण, उपाध्यक्ष चंद्रभूषण, प्रबंधक संजीवकुमार निरंजन, उप प्रबंधक रामलखन, कोषाध्यक्ष हीरासिंह के अलावा सभी कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्रकुमार, अशोककुमार, बारेलाल, अवधविहारी, लाखनसिंह, प्रीतमसिंह भी निर्विरोध चुन लिये गये हैं। प्रधानाचार्य तपेश्वरीशरण निरंजन, कांतिशरण, लालूसिंह को पदेन सदस्य मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Recent posts