उरई। किसान अन्नदाता है इनको कृषि के क्षेत्र में अधिक से अधिक उत्पादन हेतु वैज्ञानिक विधियों से खेती कैसी की जाए इस संबंध में इन्हें कृषि वैज्ञानिक विस्तृत जानकारी दे। जिससे यह अपना उत्पादन बढ़ाकर अधिक आर्थिक लाभ कमा सके। उक्त बात जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पांडेय ने आज जायसवाल रायल में आयोजित जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादन गोष्ठी में उपस्थित किसानों एवं अधिकारियों तथा कृषि से जुड़े अन्य विषय विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि किसानों की कृषि संबंधी सभी समस्याओं का समाधान हेतु कृषि वैज्ञानित इन्हें विस्तार से जानकारी दे। जिससे किसान अधिक उत्पादन कर आर्थिक लाभ कमा सके। खरीफ की फसल बुवाई हेतु खेत तैयार किसान कर रहे है। कृषि विभाग इनके लिए दलहन, तिल, ज्वार बाजरा, धान आदि के उन्नतशीष बीजों एवं खाद की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ले जिससे इन्हें समय से उपलब्ध हो सके और बुवाई समय से कर सके। किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई पर भी विशेष ध्यान दे जिससे बच्चे पढ़ लिखकर अच्छे पदों पर आसीन हो और जनपद का नाम रोशन करे। यह तभी समान है जब किसान लगन से अपने बच्चों को रोज स्कूल भेजना सुनिश्चित करेगे तथा उनके स्वास्थ्य एवं घर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देगें। इसके लिए सबसे पहले प्रत्येक नागरिक जिनके यहां शौचालय घर में नही वह अनिवार्य रूप से निर्माण कराये और खुले में शौच क्रिया हेतु न जाए। गोष्ठी में किसान प्रतिनिधियों द्वारा खेती, बीज खाद से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए इन्हें समय पर उपलब्ध कराने की मांग की। गोष्ठी में उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार पाठक, जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार, भाकियू नेता बलराम लम्बरदार, राजवीर सिंह जादौन आदि मौजूद रहेे।
फोटो परिचय- किसान गोष्ठी को संबोधित करते डीएम
फोटो नंबर- 5

 

Leave a Reply

Recent posts