कोंच-उरई । गल्ला व्यापारियों द्वारा संचालित नगर की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था श्री धर्मादा रक्षिणी सभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाने के लिये आगामी 14 जून को शाम 4 बजे बल्दाऊ धर्मशाला में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह  जानकारी सभा के मंत्री मिथलेश गुप्ता ने देते हुये बताया है कि समारोह में विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन छुन्ना, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन तथा पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया बतौर अतिथि शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Recent posts