उरई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को पर्यावरण साइकिल यात्रा का कार्यक्रम साइकिल चलाओ स्वस्थ्य जीवन पाओ नारे के तहत किया जिसके अंतर्गत जिले भर में समाजवादी कार्यकर्ताओं की टोलियों ने साइकिल यात्रा निकाली। नगर में निकाली गई साइकिल यात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने किया जिसमें समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव और भूपेंद्र यादव प्रमुखता से शामिल रहे। जालौन नगर में नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी के नेतृत्व मेें निकाली गई साइकिल यात्रा में मोदी योगी होश में आओ का नारा लगाते हुए सत्तारूढ़ पार्टी को ललकारा गया। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीराम पाल, मधुप्रकाश श्रीवास्तव, थोपन यादव, संतोष शर्मा, अहमद राईन, पुरुषोत्तम दूरबार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Recent posts