कोंच-उरई । समाजवादी पार्टी के प्रदेशीय आह्वान पर बुधवार को यहां के चुनिंदा सपाइयों ने साइकिल दौड़ा कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। सरोजिनी नायडू पार्क से प्रारंभ होकर साइकिल यात्रा का समापन क्रय विक्रय समिति परिसर में हुआ। बरिष्ठ सपा नेता सरनामसिंह यादव, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, सपा विधानसभा अध्यक्ष एलएसएस जुझारपुरा के अध्यक्ष प्रतिपालसिंह गुर्जर, पूर्व नगर अध्यक्ष द्वय रहम इलाही कुरैशी, अकबर अंसारी, सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी आदि की अगुवाई में पार्क से साइकिल यात्रा शुरू हुई जो नगर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करती हुई क्रय विक्रय प्रांगण पहुंची और वहां उसका समापन हो गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि बिगड़ता पर्यावरण समूचे विश्व के लिये चिंता का बिषय है, ऐसे में पार्टी आलाकमान ने लोगों को जागरूक करने का जो निर्णय लिया है उका दूरगामी असर होगा और लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे। इस दौरान संजीव तिवारी, पवन तिवारी, रामशरन कुशवाहा, चंद्रपाल भदेवरा, इफ्तिखार अहमद गुड्डू, अनिल विहारी कुशवाहा, अनिल वर्मा, अनिल नक्टेला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent posts