कोंच-उरई । कैलिया थाने में लगने बाले गांवों के चौकीदारों को सोमवार को नई वर्दियां वितरित की गईं। इसी दौरान एसओ प्रभुनाथ सिंह ने चौकीदारों को उनके काम याद दिलाये, कहा कि चौकीदार पुलिस के नाक कान और आंखें हैं इसलिये उनकी जिम्मेदारियां और भी बढ जाती हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में होने बाली अच्छी बुरी गतिविधियों की पूरी जानकारी थाने पर उपलब्ध करायें।

चौकीदारों को पुलिस व्यवस्था की अहम् कड़ी मानते हुये सोमवार को कैलिया थाना प्रभारी ने सभी गांवों के चौकीदारों पर थाने पर बुलाया और उन्हें उनके कामों के बारे में बताते हुये कर्तव्यनिष्ठा की घुट्टी पिलाई। सबसे पहले एसओ प्रभुनाथ सिंह ने उन्हें वर्दियों का वितरण किया जिसमें उन्हें जर्सी और धोती प्रदान की गई। इसके बाद उनकी कक्षा लगाई और उनके दायित्व बताते हुये कहा कि उनके गांवों में जो भी घटनायें घटित हों या ऐसी कोई गतिविधियां हों जिनसे कानून और व्यवस्था का वास्ता हो, तत्काल उनकी सूचना थाने को उपलब्ध करायें। इस दौरान एसआई सुजीत यादव भी मौजूद रहे।

 

 

कैलिया थाना व नहर विभाग में रोपे गये पौधे

 

ग्रीन यूपी क्लीन यूपी की उत्तरप्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप सोमवार को वेतवा नहर निरीक्षण भवन परिसर तथा कैलिया थाना कैम्पस में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पेड़ों के महत्व के बारे में भी बताते हुये अधिकाधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण पर बल दिया गया।

इस अवसर पर एसओ कैलिया प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि पेड़ों की लगातार घटती संख्या के कारण ही पर्यावरण असंतुलन की स्थिति पैदा हुई है और इसके दुष्परिणाम समूचा विश्व भुगत रहा है। ऐसे में पर्यावरण को बचाये रखने की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की है, इसके लिये जरूरी है कि अधिक से अधिक पेड़ तो लगाये ही जायें, उनका समुचित संरक्षण भी किया जाये। नहर निरीक्षण भवन परिसर में भी पेड़ लगाते हुये सहायक अभियंता अभिमन्यु यादव ने भी वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिये और उनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी चाहिये। इस दौरान अशोक के दर्जन भर पेड़ लगाये गये। जेई सोहनलाल, सादिक अली, ठाकुरप्रसाद, रविशंकर अवस्थी, कृष्णगोपाल उपाध्याय, अरविंदकुमार, रामकुमार, अमितसिंह राजावत आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment