उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के सुढार सालाबाद गाँव में पुरानी रंजिश को ले कर  शाम को हुई फायरिंग में तीन लोग जख्मी हो गए जिनकी हालत गंभीर है । बताया गया है कि सन 2010 के पंचायत चुनाव में शैलेन्द्र भदौरिया नाम के युवक की हत्या हो गई थी जिसके मामले में 14 अगस्त को अदालत में फ़ैसला सुनाये जाने की तारीख लगी थी । इस बीच आज  शाम को शैलेन्द्र के पक्ष की पैरवी करने वाले श्यामसुंदर उपाध्याय के यहाँ धावा बोल दिया गया जिसमें 60 वर्षीय श्याम सुंदर और उनके 32 वर्षीय पुत्र शंभू  को गोली लग गई । बाद में बताया गया कि दूसरे पक्ष के 35 वर्षीय धर्मेन्द्र उर्फ दीपू तोमर  को भी लगी है लेकिन खबर दी गई कि जालौन के अस्पताल न ला कर  उन्हे सीधे जिला अस्पताल पहुँचाया गया है  । घटना को ले कर जालौन के कोतवाल महाराज सिंह तोमर पर उंगलियाँ उठाई जा रही हैं।

 

Leave a comment