कालपी-उरई। शरद पूर्णिमा एवं करवा चैथ के पर्वोत्सव पर घुमन्तू-हसन्तु क्लब व दादा-दादी क्लब द्वारा 8 अक्टूबर दिन रविवार को शांयकाल 8 बजे श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में काव्य संध्या का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन व विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चन्द्र व पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम शिरकत करेंगे तथा बाहर से आ रहे कवि रविन्द्र शर्मा जालौन, सुश्री नीलम कश्यप जालौन, देवेन्द्र नटखट झांसी, वीरेन्द्र तिवारी वीर उरई, राकेश श्रीवास्तव सरल कानपुर, आदित्य तिवारी कानपुर, कृपाराम कृपालु जी उरई, सर्वेश शर्मा कालपी, जनाब नईम अंजुम व शमीम अफसर कालपी,अंचल शर्मा, अमित द्विवेदी इतिहास इटौरा आदि कविगण अपनी-अपनी रचनाएं पढ़कर उपस्थिति श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उक्त जानकारी घुमन्तू हसन्तु क्लब के अध्यक्ष जय खत्री ने दी।

Leave a Reply

Recent posts