उरई। दीपावली नजदीक आते ही जिले में जुआ का कारोबार जोर पकड़ने लगा है। जालौन व कालपी पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर सज रहे जुए के अड्डों पर छापा मारकर करीब एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से हजारों की रकम भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम का मामला कायम किया गया है ।जालौन पुलिस ने चुर्खी बाईपास स्थित खेत पर छापा मारकर वहां जुआ खेल रहे गोपाल अवस्थी, नरेंद्र कमार, मुमताज निवासी मोहल्ला हृदयसरायं को पकड़ लिया। इनके पास से 5100 रुपये व ताश की गड़्डी बरामद की गई। वहीं, कालपी पुलिस ने अनूप सिंह, आशाराम, मिर्चीलाल निवासीगण तिरही, गणेश, गुलाब चंद्र, ओम निवासीगण बरही थाना कालपी को हार जीत की बाजी लगाते हुए पकड़ लिया। इनके पास से 4350 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

 

Leave a Reply