जालौन-उरई । बिजली विभाग ने आज दूसरे दिन भी सघन चेकिंग अभियान चलाया तथा 18 बड़े बकयेदारों के कनेक्शन काटे व साढ़े चार लाख रुपए राजस्व बसूल किया। माह के अन्तिम दिनों में ज्यादा से ज्यादा राजस्व बसूलने के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए अवर अभियंता शशिभूषण भारद्वाज तथा जितेन्द्र यादव लाइनमैन सचिन कुमार अजीत कुमार मुन्ना की टीम ने आज नगर के मुहल्ला भवानीराम स्टेट बैंक मार्ग खंडेराव बाजार रावतान तोपखाना समेत विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 10 हजार से बड़े 18 बिजली उपभोक्ता के बिल जमा न होने पर कनेक्शन काट दिए गए हैं। पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के चलते बिजली विभाग के पास आज साढ़े चार लाख रुपए जमा हुआ।

Leave a comment