उरई। शनिवार को एक युवक ने चलती ट्रेन के आगे कूंदकर खुदकुशी कर ली जिससे उसके चिथड़े-चिथड़े उड़ गये।
यह घटना करमेर रोड क्रासिंग के समीप मोर्निंग स्टार के सामने हुई। उस समय वहां से गुजर रहे कई लोगों ने यह नाजारा देखा तो वे सन्न रह गये। बाद में पुलिस को सूचित किया गया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मृत युवक की पहचान लच्छीराम (35वर्ष) निवासी राजेंद्र नगर के रूप में हुई है। उसके द्वारा आत्महत्या करने का कारण ज्ञात नही हो सका है।

Leave a Reply