
कोंच—उरई । कोंच के कोतवाल बिनोद कुमार मिश्रा ने नागरिकों और दुकानदारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पैदल चलकर ही पूरे नगर में पैदल मार्च किया और दुकानदारों व नागरिकों से हाल चाल लिया वहीं उन्होनें बैंक, डाकघर और शराब के ठेको पर जाकर चैक किया कोतवाल बिनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पूरे नगर में पुलिसकर्मियों ने पैदलमार्च किया फ्लैग मार्च करते हुये पुलिस के जवानों ने रोड के किनारे खड़ी हुयी बाहिनो के मालिकों से पूंछतांछ की बाहनों के कागजात आदि भी देखे गये तो वहीं बैंक एवं डाकघर के आसपास खड़े लोगों से भी पूंछतांछ की गयी एवं बैंककर्मियों व डाकघरकर्मियों को निर्देश दिये कि निर्धारित समय के बाद आप लोग अपनी चैनल बन्द करके ही काम करें। कोतवाल मिश्रा ने इस दौरान शराब के ठेका पर भी हिदायत देते हुये कहा कि दुकान में जाली आदि लगाकर ही काम करें और अनावश्यक भीड इकठ्ठी न होने दें वहीं रोड किनारे ठेला लगाकर फल फूड लगाने बालो से उन्होंने कहा कि रोड छोड़कर ही अपना ठेला खड़ा करे और भीड़ भाड़ और अनावश्यक लोगों को खड़ा न करें इस दौरान विनोद कुमार मिश्रा ने दुकानदारो से भी चर्चा की एवं उनसे कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है आप अपना व्यापार खुलकर करें अगर कोई भी गुण्डा बदमाश किश्म का व्यक्ति आप पर अनावश्यक दबाव डालता है या आपको व्यापार करने में बाधा उत्पन्न करता है तो ऐसे व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें तत्काल कार्यवाही की जायेगी और ऐसे व्यक्ति को उसकी सही जगह जेल में भेजने का काम किया जायेगा उन्होनें कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है और न ही कोई धर्म होता है इनका काम अपराध करना होता है जिससे समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है यह पुलिस का फ्लैगमार्च कोतवाली से प्रारम्भ होकर स्टेट बैंक लवली तिराहा सर्राफा बाजार होते हुये रामगंज सागर तालाब होता हुआ चन्दकुआं पहुंचा जहां उन्होंने भीड़ देखकर कहा कि यहाँ वहां फालतू लोगो को हिदायत देकर घर जाने को कहा और चन्दकुआं होते हुये भगत सिंह नगर होते हुये पुनः कोतवाली पहुंचा इस अवसर पर खेड़ा चैकी के प्रभार दरोगा जीतेन्द्र सिंह मंडी चैकी के प्रभारी दरोगा केदार सिंह सुरही चैकी के प्रभारी दरोगा सुरेन्द्र सिंह और दरोगा अब्बू बख्स खां दरोगा कमल नारायण हेड मुंशी मुहम्मद आजाद शिव बरन सिंह राम निबास सतेंद्र सिंह सिपाही लोचन सिंह सतेंद्र सिंह गौरब यादव अमित कुमार इंद्रपाल सिंह सूरज सिंह सच्चिदानंद सतेंद्र कुमार शीशपाल देशवीर ब्रजनंदन बबलू कुमार अवनीश कुमार गजेन्द्र यादव शिव कुमार अवनीश यादव आनंद तिवारी अभिषेक कुमार कमलेश कुमार विमलेश कुमार पंकज कुमार सुवोध कुमार अमन कुमार धर्मेन्द्र चैधरी महिला कांस्टेविल कुसुम लता तिवारी ऋतु मिश्रा रश्मि कटियार पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी होमगार्ड और विधुत बिभाग के ग्रामीण क्षेत्र के अवर अभियंता संजय कुमार लाइन मैन सूरज कुशबाहा राज कुमार कुशबाहा रिंकू संदीप मौजूद रहे इस फ्लैगमार्च की जगह जगह चर्चा होती रही।







Leave a comment