कालपी (जालौन)|  भारत स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई के छात्र-छात्राओं के द्वारा कालपी नगर के कई मोहल्लों में सफाई अभियान चलाकर गगनभेदी नारों के साथ रैली निकालकर स्वच्छ कालपी- स्वस्थ कालपी का संदेश दिया।
नगर के मोहल्ला राजघाट स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालपी में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक में उपस्थित हुये। संस्थान के परिसर से नारे लगाते हुए उप जिला अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला के नेतृत्व मे स्वच्छता रैली शुरू हुई।विख्यात कालिया स्थान मंदिर, राजघाट तथा हैदरी पुरा आदि स्थानों में घूम घूम कर छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते हुए रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। नगर वासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने खुद सफाई अभियान चलाकर स्वस्थ रहने का पैगाम दिया।

Leave a comment