कालपी-उरई । रविवार को स्वच्छता ही सेवा के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के  नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने   कार्यकर्ताओं के साथ नगर के प्राचीन ढोड़ेश्वर मन्दिर  मे  साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम अटल बिहारी बाजपेयी स्वच्छता सप्ताह के अन्तर्गत भाजपा के तमाम आनुषांगिक संघठनों द्वारा आयोजित किया गया था ।

नगर के मुहल्ला तरीबुल्दा मे स्थित प्राचीन ढोड़ेश्वर मन्दिर एवं पथिक आश्रम के बाहर प्रात: काल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई की और उपस्थित लोगों को स्वच्छता से लाभ की बातें बताई ! उक्त कार्यक्रम में  हर्षित पुरवार, महर्षि सैनी, योगेश द्विवेदी , सर्वेश सोनकर, सभासद अतुल चौहान , आशू विश्नोई, मंयक श्रीवास,आशीष चतुर्वेदी, राकेश कोष्टा, आदि ने भागीदारी की ।

 

Leave a comment