
कोंच-उरई । लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आमीन खां ने कहा है कि शरद यादव के नेतृत्व में उनकी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा बनने जा रही है जो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरोध में कैम्पेन चलायेगी। उन्होंने कहा कि मोदी झूठ बोल कर सत्ता में आये थे लेकिन साढे चार सालों में जनता ने देख लिया है कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने जनता से किये गये वायदे पूरे नहीं किये हैं और अब भाजपा को सबक सिखाने के लिये उतावली है। यह बात उन्होंने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुये कही। इसी दौरान पार्टी के कर्मठ जुझारू नेता अशोक निरंजन सदूपुरा को लोकतांत्रिक जनता दल का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आमीन खां के मुख्य आतिथ्य में गहोई भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। आमीन खां ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन कोंच में आयोजित किया जायेगा। खासतौर पर यह बैठक अशोक निरंजन सदूपुरा को पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिये बुलाई गई थी। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद अशोक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे सभी के सहयोग से पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। कार्यकर्ताओं ने भी अशोक की ताजपोशी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान डॉ. अरुण पालीवाल, अरविंद तिवारी, भानुप्रताप नक्टेला, लकी मित्तल, भरत लंबरदार धनौरा, अमित खरे, नन्हें पटेल, पिंटू सिंघल, अभिषेक अग्रवाल, वीरेन्द्रकुमार नगाइच सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment