उरई । उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित बाल्मीकि जयन्ती के उपलक्ष्य में मंगलवार को  जनपदीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन राम नगर स्थित श्री आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में किया गया । जिसमें संस्कृत गीत, संस्कृत सम्भाषण श्लोकान्त्याक्षरी और प्रतिभा प्रदर्शन आदि प्रतियोगितायें हुई जिसमें जनपद के समस्त विद्यालयों के संस्कृत के छात्रों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता का श्री गणेश स्नातक क्षेत्र झाँसी इलाहाबाद विधायक के प्रतिनिधि भगवान दास त्रिपाठी जी एवं रामलाखन पाठक आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर माँ सरस्वती , महात्मा गांधी और  संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक बालमुकुन्द शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया ।

सर्वप्रथम संस्कृत गीत प्रतियोगिता में सागर पाराशर ने प्रथम ,रितिक बाजपेई और रौनक द्विवेदी ने द्वितीय और रामजी शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

इसी तरह संस्कृत सम्भाषण में धर्मज्ञ तिवारी ने प्रथम, अक्षत द्विवेदी ने द्वितीय तथा प्रथम दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । बालकों की प्रतिभा देखकर श्लोकान्त्याक्षरी में प्रत्येक स्थान पर दो-दो छात्रों का चयन हुआ । जिसमें देवस्य चतुर्वेदी एवं सत्यम द्विवेदी प्रथम, सागर पाराशर एवं रामनारायण उपाध्याय द्वितीय, रितिक बाजपेई और शिवम द्विवेदी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रतिभा प्रदर्शन प्रतियोगिता में आधुनिक शिक्षा नाटक के अभिनय कर्ताओं को प्रथम, बालिकायाम् पठन-पाठनं च अवश्यं भवेत् को द्वितीय, वैद्यरोगी संवाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । प्राचार्य डॉ0 जगप्रसाद चतुर्वेदी द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत गया । कार्यक्रम में सुरेश चंद्र शुक्ल, शिवविशाल चतुर्वेदी, कृष्णदत्त द्विवेदी, बालमुकुन्द शुक्ल, पूर्णेन्द्र मिश्र, लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, उमेश भदौरिया, दिलीप तिवारी, कपिल दीक्षित, संदीप त्रिपाठी, हरिओम ,रवि ,अमित सामवेदी आदि उपस्थित रहे । सभा का संचालन महाविद्यालय के छात्र विपुल पाण्डेय ने किया ।

 

Leave a comment