फर्रुखाबाद । केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला की सुरक्षा ड्यूटी में भेजे  गए दरोगा ने  सर्विस रिवाल्वर से आत्म हत्या कर ली ।

तार बाबू तरुण नाम के इस दरोगा को केंद्रीय मंत्री को हरदोई सीमा पर रिसीव करने के लिए भेजे गए दस्ते में शामिल किया गया था । पता चला कि उसने मंत्री के आने के पहले ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली । मृत दरोगा फीरोजाबाद जिले के नगला गाँव का रहने वाला था । एक सप्ताह पहले ही वह कानपुर से स्थानांतरित हो कर फर्रुखाबाद आया था ।

Leave a comment