उरई। कोंच में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से कांशीराम कालोनी तक स्वच्छता की रैली निकाली गई। जिसके माध्यम से अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संदेश लोगों को दिया गया।
रैली के समन्वय राहुल राय ने संयोजन किया। रैली में उप प्रधानाचार्य जबर सिंह, शिक्षक विपिन कुमार, प्रहलाद और हरवेंद्र प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके अलावा श्याम सिंह, विपिन सचान, जीतू गुप्ता, अमीर अली आदि शिक्षक भी थे।
रैली के भ्रमण के दौरान श्रुति, प्रिया, लकी वर्मा, सत्येंद्र, अंजलि, अमित, हर्षित, ज्योति, धीरेंद्र, पुष्पेंद्र आदि छात्र-छात्राओं ने बैनर हाथ में लेकर स्वच्छता से संबंधित कई नारे गंजाये। रैली के दौरान लोगों की भीड़ भी उमड़ती देखी गई।

Leave a comment