
उरई । भाजपा पिछडा़ वर्ग मोर्चा ज़िला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को सम्पन्न हुई जिसमें बूथ स्तर पर सदस्यता ग्रहण कराने व मतदाता पुनरीक्षण अभियान के साथ ही प्रति बूथ पर दो दो कार्यकर्ताओं का संगठन खड़ा कर आगे आने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई ।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं कानपुर बुन्देलखण्ड की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री कुशबाहा व पिछडा़ वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज राजपूत रहे । अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी लला ने की, संचालन जिला महामंत्री बादामसिंह कुशबाहा ने किया। बैठक मे जिला उपाध्यक्ष प्रदीप निरंजन, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर निषाद,जिला कोषाध्यक्षशैलेंद्र कौशल,जिला मीडिया प्रभारी हरिमोहन पांचाल,जिला मंत्री सतोष प्रजापति, अमरसिंह पाल,जिला कार्यसमिति सदस्य कमलेश झाँ, प्रहलाद प्रजापति, बलवीर सोनी,अयोध्या प्रजापति,अनिल पटेल,साकेत सोनीआदि भाजपा कार्यकर्ताओं,के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।






Leave a comment