जालौन-उरई । नवरात्रि तथा दशहरा के पावन पर्व को देखते हुए चौकी परिसर में उपजिलाधिकारी तथा सी ओ की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें तमाम मुद्दे छाये रहे।
पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह व सी ओ संजय शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें नवरात्रि दशहरा के त्यौहार को देखते हुए नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था से अपना त्यौहार मनाए तथा शांति व्यवस्था बनाए रखें। नगर के गणमान्य लोगों ने शिकायत की कि मंदिरो तथा दुर्गा पंडालो नगर में साफ सफाई दुरुस्त रखी जाए तथा आवारा जानवरों के विचरण पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुये बिजली पानी व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की। इस मौके पर कोतवाल संजय गुप्ता, चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा, सोनू चौहान,अशफाक राइन, थोपन यादव, भूरे यादव, विनय श्रीवास्तव, पप्पू चौहान, अनिल याज्ञिक तमाम लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment