भिंड । नगर लहार के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की लगभग आधा दर्जन छात्राएं आज लहार अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय में जा धमकी,छात्राओं द्वारा स्कूल की बदहाली को लेकर SDM साहब से मौखिक शिकायत की गई,SDM साहब ने शिकायत सुनने के बाद छात्राओं से लिखित में शिकायत करने की बात कही गई,जिस पर छात्राओं द्वारा लिखित शिकायत की गई,शिकायत में छात्राओं द्वारा बताया गया कि स्कूल में कक्षा 11 वी और 12 वी की कक्षायें नही लगाई जा रही है,भौतिक विज्ञान के लिये कोई भी शिक्षक उपलब्ध नही है,केमिस्ट्री के लिये अध्यापक अनिल तमोलिया पदस्थ है लेकिन वह कक्षा में कभी भी नही आते है,गणित विषय के लिये कोई भी शिक्षक पदस्थ नही है,प्राचार्य महोदय का अध्यापकों पर कोई नियंत्रण नही है,स्कूल में ही पदस्थ नरसिंह गुप्ता इंग्लिश विषय के लिये पदस्थ है लेकिन वह शा.कन्या विद्यालय में ध्यान न देकर खुद ही निजी स्कूल जो असवार में चल रहा है उस पर ध्यान देते है,जिस कारण इंग्लिश की पढ़ाई नही हो पा रही है,और नरसिंह गुप्ता जी सिर्फ स्कूल में हाजिरी भर कर चले जाते है,छात्राओं द्वारा लिखित आवेदन में लिखा गया कि कक्षा 11वी और12 वी क्लास की छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है,परीक्षा में तीन महीने रह गये है लेकिन एक तिहाई पढ़ाई पूरी नही हो पाई है,प्राचार्य महोदय के बारे में छत्राओ द्वारा बताया गया कि उन्हें मौखिक व लिखित शिकायते की गई है लेकिन कोई कार्यवाही न करते हुए कहा जाता है कि नगर में ढ़ेरों कोचिंगे चल रही है वहां जा कर पढ़ो,और अध्यापकों द्वारा धमकाया जाता है कि अगर स्कूल की शिकायत की तो प्रेक्टिकल में शून्य ही आवेगा, छात्राओं द्वारा प्रशांसन से गुहार लगाई गई कि विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाए सुधारी जावे।

Leave a comment