भिण्ड । भिण्ड जिले के ककहारा गांव के निवासी श्यामसुन्दर सिंह राजावत भारतीय सेना के 10 आर्टिलरी ब्रिगेड टाडा अखनूर (जम्मू कश्मीर) में सिग्नल मेन के रूप में पदस्थ थे। बुधवार रात्रि को ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव ककहारा में हुआ ।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर आशीष कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रूडोल्फ अल्वारेस, एसडीएम एचबी शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जनों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए।

Leave a comment