उरई। खाद्य आयोग के अध्यक्ष नंद किशोर यादव और सदस्य मो. डा. इस्माइल 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन की समीक्षा के लिए एक दिवसीय दौरे पर जनपद में पहुंच रहे हैं।
वीआईपी अधिकारी ने बताया कि खाद्य आयोग के अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में 10 तारीख को अपरान्ह 1 बजे से 2 बजे तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में प्राप्त शिकायतों उनके निस्तारण, सतर्कता समितियों के गठन, सोशल आडिट की स्थिति, आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त राशन कार्ड न बनने, खाद्यान्न प्राप्त न होने निर्धारित मानक से कम राशन दिये जाने, अधिक मूल्य लिये जाने आदि की समीक्षा करेगें। खाद्य आयोग के अध्यक्ष के भ्रमण कार्यक्रम की सूचना से पूर्ति विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।






Leave a comment