उरई। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के 12वें परिनिर्वाण दिवस पर बहुजन मिशनरी कार्यकर्ताओं द्वारा कालपी रोड पर चमारी हाइवे के पास स्थित सम्राट अशोक बुद्ध बिहार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मान्यवर के अनुयायियों ने भाग लेकर उनके योगदान को याद किया।
सभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि शोषित पीड़ित मानवता में मान्यवर ने आत्म सम्मान की ललक पैदा की। जिसके कारण उनमें दमन और अत्याचार से जूझने का साहस पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि देश का बहुजन मान्यवर कांशीराम के अहसान को कभी नही भूल पायेगा। विजय चौधरी ने कांशीराम को देश का सबसे त्यागी और समर्पित नेता बताया। जिन्होंने पूरी जिंदगी सादगी से गुजार दी और मिशन के लिए परिवार, घरवार सब कुछ छोड़ दिया। वामसेफ के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद प्रजापति ने भी विचार प्रकट किये।






Leave a comment