कालपी-उरई । बुधवार की दोपहर में अज्ञात बदमाश घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा कर रफूचक्कर हो गए।प्राप्त खबर के मुताबिक कस्बा कालपी के मोहल्ला हरीगंज निवासी मूवीन अहमद घरों में पुताई का काम करता है । हमेशा की तरह है अपनी मोटरसाइकिल के द्वारा मुहल्ला रामगंज के एक मकान में पहुंचा और पुताई करने लगा। बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर दी काम निपटा कर घर से बाहर जब मुबीन लौटा तो मोटरसाइकिल को नदारद पाकर सन्न रह गया। पीड़ित मुबीन के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना की शिकायत कालपी कोतवाली पुलिस को कर दी गई है। मालूम हो कि इसके पहले भी बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी है ।





Leave a comment