उरई। कलेक्ट्रेट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह चुनाव अधिकारी की देखरेख में कलेक्ट्रेट प्रागंण में रविवार को सम्पन्न हुआ। सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव अध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन, रामेश्वर दयाल कुशवाहा, राजेश भुवन बाथम, रंधीर सिंह और केशव कुशवाहा द्वारा चुनाव प्रारंभ कराया गया। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मंत्री पद के लिए मतदान हुआ जबकि उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो गया।
मतगणना के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें तहसील उरई के रावेंद्र कुमार अध्यक्ष, कलेक्ट्रेट उरई के अभिषेक कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कलेक्ट्रेट उरई के ही नसीम खान मंत्री निर्वाचित हुए। जबकि हरीलाल बाल्मीकि को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की गई।
आज की सभा को केके रावत, प्रमोद कुमार, रामकरन, रामेश्वर दयाल कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी अपने हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहें तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के आंदोलन में बढ़चढ़ कर भागीदारी करें। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी ग्रहण कराई।
वीरेंद्र कुमार याज्ञिक, शिवराम, किशुन कुमार, रंधीर सिंह, केशव सिंह कुशवाहा, कार्यवाहक अध्यक्ष महासंघ कल्लू खां, सेवा निविृत्त कर्मचारी प्रमोद कुमार, जगदीश, चंद्रशेखर आजाद, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बब्बू राजा, शिवराज राजपूत, शारदा देवी, उमा देवी, किरन देवी, हमीदुल्ला और सतीश मिश्रा आदि मंचासीन रहे।





Leave a comment