उरई। जालौन-औरैया प्रांतीय राजमार्ग पर शेरगढ़ घाट यमुना सेतु के नजदीक शंकरपुर में सोमवार की सुबह एक परचून की दुकान में आग लग गई। जिससे लगभग 4 लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है।
शंकरपुर में आज मनीष गुप्ता की रोड किनारे परचून की दुकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। गांव वालों ने दौड़ कर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि पूरी दुकान खाक हो गई। अग्निकांड की जानकारी उप जिलाधिकारी जालौन को भी दी गई है। उन्होंने नुकसान का आंकलन करने के लिए लेखपाल से रिपोर्ट देने को कहा है।





Leave a comment