उरई। अज्ञात कार की टक्कर से बाइक से जा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। शिकायत की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुअरपुरा निवासी अमन पुत्र सुशील श्रीवास्तव, कमलेश पुत्र अशोक कुमार के साथ मोटर साइकिल से सामान लेने जालौन जा रहा था। इसी दौरान नारायणपुरा के साथ अज्ञात कार ने उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसा करके भागी कार की नंबर प्लेट मौके पर गिर गई थी। जिसके आधार पर पुलिस उसे पकड़ने में जुटी है।

Leave a comment